मिल्खा सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग, ट्विटर पर कर रहा है ट्रेंड

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 01:13 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना वायरस के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। मिल्खा सिंह 91 साल के थे। मिल्खा सिंह ने अपनी तेज गति से कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में कई रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने अपनी आखिरी सांस चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में ली। मिल्खा सिंह के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भारत रत्न देने की मांग शुरू हो गई है। लोग प्रधानमंत्री को टैग करके उन्हें भारत रत्न दिए जाने को कह रहे हैं।

ट्विटर पर लोग मिल्खा सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि हमें मिल्खा सिंह के सम्मान में भारत रत्न देना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए लिखा कि इस साल टोक्यो ओलंपिक होना है। खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए हमें मिल्खा सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यूजर ने लिखा कि मेजर ध्यानचंद को भी भारत रत्न दिया जाना चाहिए। देखें ट्वीट -

मिल्खा सिंह ने कल रात 11 बज कर 30 मिनट पर आखिरी सांस ली। चार बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा ने 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में भी गोल्ड तमगा हासिल किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हालांकि 1960 के रोम ओलंपिक में था जिसमें वह 400 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 1956 और 1964 ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 1959 में पद्मश्री से नवाजा गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News