मिल्खा सिंह की पत्नी का कोरोना से निधन, लंबे समय थीं बीमार

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 09:42 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के महान धावक और फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल सिंह का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह का निधन रविवार शाम चार बजे के करीब हुआ। पिछले कई समय से वह कोरोना महामारी से संक्रमित थी और उनका ईलाज चल रहा था। वहीं मिल्खा सिंह का भी चंडीगढ के अस्पताल में ईलाज चल रहा है और वह इस समय आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित होने के कारण मिल्खा सिंह पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

वॉलीबॉल की कप्तान रह चुकी थी

जहां मिल्खा सिंह ने एथलैटिक्स में देश का नाम कमाया। वहीं मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल भारतीय महिला वॉलीबाल की कप्तान रह चुकी थी। दोनों के बीच इंडो-सिलोन गेम्स के दौरान पहली बार प्यार परवान चढ़ा। इन दोनों खिलाड़ियों ने रोम ओलंपिक के बाद शादी करने का फैसला किया था। निर्मल खुद अपने पति मिल्खा सिंह की सबसे बड़ी प्रशंसक रहीं थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News