IPL : बेहरनडोर्फ की जगह न्यूजीलैंड के मैकलीनगन मुंबई इंडियन्स टीम में शामिल

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 02:33 PM (IST)

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के मिशेल मैकलीनगन अब ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जैसन बेहरनडोर्फ के स्थान पर मुंबई इंडियन्स में एंट्री करने जा रहे हैं। आईपीएल तकनीकी समिति ने मिशेल को टीम में रखने के लिए मंजूरी दे दी है। दरअसल बेहरनडोर्फ इस बार पीठ दर्द से परेशान है। इसी के चलते वह इस साल का आईपीएल नहीं खेल रहे।
आईपीएल मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार- खिलाडिय़ों की नियमावली के अनुसार मुंबई इंडियन्स को पंजीकृत एवं उपलब्ध खिलाड़ी पूल से किसी अन्य खिलाड़ी को चुनने की अनुमति दी गई। मुंबई इंडियन्स ने इसके बाद मैकलीनगन को उनके आधार मूल्य एक करोड़ रुपए में अपनी टीम से जोड़ा।

Punjab Kesari