मिताली राज ने श्रीलंकाई गाने पर किया डांस, देखकर दिल हार बैठे फैंस (VIDEO)

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 03:21 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: महिला प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) के उद्घाटन संस्करण का आगाज शनिवार,  4 मार्च को मुंबई के डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में होने जा रहा है। इस लीग का पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी इस लीग में एक नई भूमिका में दिखेंगी। मिताली ने पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया था, लेकिन वह अब डब्लूपीएल में गुजरात जायंट्स टीम में मेंटोर की भूमिका निभाएगी।

डब्लूपीएल के शुरू होने से पहले गुजरात जायंट्स टीम ने मिताली राज का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह श्रीलंकाई मशहूर गाने "मानिके मागे हिठे" पर डांस कर रही हैं। मिताली के इस अंदाज को फैंस जमकर सराह रहे हैं और उनकी इस वीडियों पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गौरतलब है कि डब्ल्यूपीएल में कुल 5 टीमें शामिल हैं जो गुजरात जाइंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स है। डब्लूपीएल 2023 सीजन को मुफ्त में जियो सिनेमा ऐप पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Recommended News

Related News