MMA फाइटर डिलन डेनिस कर रहे हैं बिकिनी मॉडल सवाना मोंटानो को डेट

punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 03:39 PM (IST)

नई दिल्ली : कॉनर मैकग्रेगर के ट्रेनिंग पार्टनर डिलन डेनिस की गर्लफ्रैंड सवाना मोंटानो बहुत हॉट हैं। डिलन एमएमए का अच्छा फाइटर है। वर्तमान में उनका रिकॉर्ड (2-0) का है। उन्होंने पहले राऊंड में ही मैक्स हम्फ्री और काइल वाकर को ढेरी कर दिया था। वह कुछ समय से अब 23 साल की इंस्टाग्राम मॉडल सवाना के साथ दिख रहे हैं।

साऊथ फ्लोरिडा की रहने वाली यह मॉडल अपना यूट्यूब अकाऊंट भी चलाती हैं। सबसे पहले वह टम्बलर पर चर्चा में आई थी। इसके बाद वह वीडियो प्लेटफॉर्म वाइन पर धूम मचा रही है।

सोशल मीडिया पर सवाना खूब पॉपुलर है। यूट्यूब पर उनके पांच लाख तो इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन फॉलोअर हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से ही वह अपने फैंस को अपनी जिंदगी की छोटी-बढ़ी खुशियों से तारुफ कराती रहती हैं।

सवाना पहली बार सोशल मीडिया के माध्यम से ही डिलन को मिली थी। इसके बाद जून 2019 में न्यूयॉर्क में हुई फाइट के दौरान वह डिलन का उत्साह बढ़ाने पहुंचीं। 

यह जोड़ा अपने रिश्ते के अंतरंग क्षण को भी अपने फैंस के साथ शेयर करने से पीछे नहीं हटता।

बीते दिनों दोनों ने बाथरूम में एक फोटो खिंचवाई थी जिसे खूब पसंद किया गया था।

सवाना बिजनेसवुमन भी हैं। 2014 में अपने कपड़ों के ब्रांड को डिसरूपटिव यूथ नाम से लॉन्च किया।

सवाना ब्रांन्ड बिकनी, एक्टिववियर और कपड़ों की बिक्री करता है। 

Jasmeet