IPL 2022 : मोहम्मद कैफ बोले- पंत के कारण निखरी Kuldeep Yadav की गेंदबाजी

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 06:14 PM (IST)

खेल डैस्क : पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ आईपीएल 2022 में कुलदीप यादव की गेंदबाजी देखकर काफी खुश हैं। पिछले साल कोलकाता की ओर से खेलने वाले कुलदीप को ज्यादा मौके मिल नहीं पाए थे। लेकिन इस बार आईपीएल ऑक्शन में वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े और इस सीजन में अपनी गेंदबाजी से सबको हैरान कर गए। कुलदीप अभी टूर्नामेंट के 6 मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं। उनसे आगे युजी चहल हैं जिनके नाम पर 17 विकेट हैं।

कुलदीप यादव की गेंदबाजी पर कैफ ने कहा कि वह पहले से ज्यादा विश्वास में दिख रहे हैं। कुलदीप की इस सफलता का श्रेय दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को जाता है। पंत के कॉन्फिडेंस देने के कारण ही कुलदीप बढिय़ा प्रदर्शन कर पा रहे हैं। कैफ ने कहा- बहुत कम लोगों को पता है लेकिन ऋषभ पंत काफी भावुक इंसान हैं। वो दिल से सोचते हैं। उन्हें पता है कि अपने प्लेयर्स को कैसे यूज करना है। मैं पिछले साल टीम में था। वो ऋषभ पंत ही थे जिन्होंने आवेश खान को बेहतर गेंदबाज बनाया था और अब कुलदीप यादव को तैयार कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:- डैरेन सैमी, क्रिस गेल, डीजे ब्रावो और अब पोलार्ड रिटायर्ड, ऐसा रहा इनका करियर

 

कैफ ने कुलदीप के लिए कहा कि उन्हें हर बार विकेट के लिए जाना चाहिए। भले ही उनकी गेंदों पर कितने भी रन क्यों न बनें, उन्हें अपनी लय को पकड़े रखना होगा। इस सीजन में वह काफी विश्वास में दिख रहे हैं। इसी कारण उनसे यह प्रदर्शन बाहर आ रहा है। बता दें कि कुलदीप यादव ने भी बीते दिनों खुद में आए बदलाव का श्रेयस रिषभ पंत को दिया था। उन्होंने कहा कि पंत ने काफी सपोर्ट किया। इसी वजह से वो इतनी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:- 18+ अभिनेत्री लिजा ऐन ने बताया- कौन-सी गेम के खिलाड़ी होते हैं सबसे अच्छे

 

 

Content Writer

Jasmeet