मोहम्मद रिजवान का इस साल ट्वंटी-20 में 10वां अर्धशतक, यह खास रिकॉर्ड भी बनाए

punjabkesari.in Tuesday, Nov 02, 2021 - 09:57 PM (IST)

खेल डैस्क : अबुधाबी के मैदान पर टी-20 विश्व कप के सुपर-12 राऊंड के दौरान पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कैलेंडर ईयर में  10 अर्धशतक लगाने का यूनीक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रिजवान ने बाबर के साथ एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन की साझेदारी भी पूरी की। उनकी 2021 में औसत 65 है। रिजवान ने नामीबिया के खिलाफ मैच में भी अपनी बल्लेबाजी के जौहर दिखाए। बाबर आजम के 70 रन बनाकर आऊट होने के बाद रिजवान ने एक छोर संभाला और 50 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। उन्होंने 20वें ओवर में भी 20 रन बनाए और पाकिस्तान को 189 रनों तक ला खड़ा किया। 

कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी-20 रन
1665 क्रिस गेल (2015)
1661 मोहम्मद रिजवान (2021)
1614 विराट कोहली (2016)
1607 बाबर आजम (2019)

कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक शीर्ष स्कोर
10 : मोहम्मद रिजवान (2021)*
09 : बाबर आजम (2018)
08 : एडेन मार्कराम (2021)
07 : बाबर आजम (2021)
07 : मिशेल मार्श (2021)
07 : मोहम्मद नईम (2021)

कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक 50+ स्कोर
10 : मोहम्मद रिजवान (2021)*
08 : बाबर आजम (2021)*
08 : पॉल स्टर्लिंग (2019)
07 : विराट कोहली (2016)

टी-20 में सबसे ज्यादा नाबाद अर्धशतक
17 विराट कोहली
8 मोहम्मद रिजवान
8 रोहित शर्मा
8 जोस बटलर

रिजवान की बल्लेबाजी की मोहम्मद हफीज ने भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- वह (रिजवान) शानदार खिलाड़ी है और शानदार फॉर्म में है। बाबर के आउट होने के बाद उन्हें डीप बैटिंग करनी थी और यही उन्होंने प्लान भी किया था. उन्होंने अपनी लय वापस पा ली और अंत तक तेजी से रन बनाने में सफल रहे। हम एक टीम के रूप में 175 रन बनाना चाहते थे लेकिन हमें बोर्ड पर कुछ और रन मिले।

Content Writer

Jasmeet