विश्व बैडमिंटन का खिताब जीतने वाले पहले जापानी खिलाड़ी बने मोमोता

punjabkesari.in Sunday, Aug 05, 2018 - 05:11 PM (IST)

नानजिंग (चीन): केंटो मोमोता विश्व बैडमिंटन चैंपियनिशप का खिताब जीतने वाले पहले जापानी पुरूष खिलाड़ी बने। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में यहां चीन के उदीयमान खिलाड़ी शी युकी को 21-11, 21-13 से पराजित किया।           



मोमोता अपने करियर के शुरू में ही तब विवादों से घिर गये थे जब 2016 में जापानी बैडमिंटन संघ के प्रमुख ने उन्हें अवैध कैसिनो में जाने के लिये एक साल के लिये निलंबित कर दिया था। 



इस कारण वह रियो ओलंपिक में नहीं खेल पाये थे। मोमोता तब विश्व में दूसरे नंबर के खिलाड़ी थे। उन्होंने प्रतिबंध के बाद अपने खेल पर काम किया और शानदार वापसी की। अभी वह बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं।

Mohit