राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में भाग लेंगे 1600 से अधिक खिलाड़ी

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 10:33 AM (IST)

गुवाहाटी : राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शनिवार से यहां शुरू होगी जिसकी 145 स्पर्धाओं में चार आयु वर्गों के 1637 लड़के और लड़कियां हिस्सा लेंगी। कोविड-19 महामारी के बाद यह देश की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता होगी। इसमें 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। हरियाणा ने सर्वाधिक 159 खिलाड़ी उतारे हैं। उसके बाद तमिलनाडु (150), कर्नाटक (142), राजस्थान (110) और उत्तर प्रदेश (107) का नंबर आता है। 

Content Writer

Raj chaurasiya