भारत में सबसे ज्यादा ODI रन: कोहली-रोहित टॉप 3 में, शीर्ष पर अब भी पूर्व दिग्गज क्रिकेटर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 03, 2025 - 05:05 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: विराट कोहली ने भारत में वनडे फॉर्मेट में अपने 6,500 रन पूरे करके एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने यह कारनामा केवल 123 पारियों में कर दिखाया, जो उन्हें इस सूची में सबसे तेज बल्लेबाज भी बनाता है। उनके इस रिकॉर्ड ने एक बार फिर उन्हें भारत के सबसे सफल घरेलू वनडे बल्लेबाज़ों के बीच ला खड़ा किया है।

भारत में सर्वाधिक वनडे रन

1. 6,976 - सचिन तेंदुलकर (160 पारी)
2. 6,500* - विराट कोहली (123 पारी)
3. 4,938 - रोहित शर्मा (95 पारी)
4. 4,525 - एमएस धोनी (116 पारी)
5. 3,507 - युवराज सिंह (104 पारी)

सचिन तेंदुलकर का सर्वकालिक रिकॉर्ड अब भी सबसे ऊपर

हालांकि कोहली तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन भारत में सबसे ज्यादा ODI रन का रिकॉर्ड अब भी सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने अपने करियर में भारत की धरती पर 160 पारियों में 6,976 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा: 95 पारियों में 4,938 रन, अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट

रोहित शर्मा भी इस सूची में मजबूती से मौजूद हैं। भारत में खेलते हुए रोहित ने 95 पारियों में 4,938 रन बनाए हैं, जिसमें उनके कई डबल हंड्रेड और बड़े शतक शामिल हैं।

MS धोनी और युवराज सिंह: फिनिशर की भूमिका में कई जीतों के नायक

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शांत और मैच फ़िनिश करने की क्षमता के दम पर घरेलू जमीन पर शानदार प्रदर्शन किया है।धोनी ने 116 पारियों में 4,525 रन बनाए, जिनमें कई यादगार फिनिशिंग नॉक शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट के सबसे स्टाइलिश बल्लेबाज़ों में से एक युवराज सिंह भी इस प्रतिष्ठित सूची का हिस्सा हैं। उन्होंने भारत में 104 पारियों में 3,507 रन बनाए और कई मैचों में टीम को जीत दिलाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News