मोटर बाइक लीजैंड वैलेंटिनो रॉसी ने लिया संन्यास, 89 ग्रैंड प्रिक्स जीतने का रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 08:19 PM (IST)

खेल डैस्क : 7 बार के मोटोजीपी विश्व चैंपियन वैलेंटिनो रॉसी ने वालेंसिया ग्रांड प्रिक्स में 10वें स्थान पर रहने के बाद अपने 25 साल के शानदार करियर पर विराम लगा दिया। 42 वर्षीय ने इस सप्ताह के अंत में अपने 432वें ग्रैंड प्रिक्स में हिस्सा लिया जिसमें सभी वर्गों में वह 115 जीत और 235 पोडियम फिनिश का रिकॉर्ड बनाकर हटे।

Motor bike legend Valentino Rossi, retires, Grand Prix, MOTO GP NEWS IN HINDI, SPORTS NEWS,  वैलेंटिनो रॉसी

रॉसी ने रिटायरमैंट पर कहा कि यह समझना अच्छा है कि अपने करियर के दौरान मैं कुछ अलग रहा एक आइकन जैसा। रॉसी ने अपने करियर की शुरुआत 125 सी.सी. कैटेगरी में की और 1997 में विश्व टाइटल जीता, उसके बाद 1999 में 250 सी.सी. चैम्पियनशिप जीती। वह एक साल बाद प्रीमियर क्लास में चले गए और 2001 और 2009 के बीच सात खिताब जीते।

Motor bike legend Valentino Rossi, retires, Grand Prix, MOTO GP NEWS IN HINDI, SPORTS NEWS,  वैलेंटिनो रॉसी

रॉसी ने कहा कि मैंने हमेशा इस दबाव की कल्पना की थी। यह एक अजीब भावना है। मैं इसे सामान्य रखना चाहता हूं लेकिन यह संभव नहीं है। पेट्रोनास यामाहा राइडर रॉसी ने कहा कि वह 10वां विश्व खिताब जीतना चाहते थे। उन्होंने कहा कि मैंने 10वीं चैम्पियनशिप के लिए बहुत संघर्ष किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News