मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, विवेक सागर और नीलकांता शर्मा को देगी एक-एक करोड़ रुपए

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 01:38 PM (IST)

भोपाल : टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को पराजित कर कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मध्यप्रदेश से संबंधित सदस्य विवेक सागर और नीलकांता शर्मा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मान निधि के रूप में एक एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। 

चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराया है। इटारसी के लाल विवेक सागर टीम का हिस्सा हैं। नीलकांता शर्मा ने मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी से ट्रेनिंग ली है। इन दोनों खिलाड़यिों को एक एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि मध्यप्रदेश सरकार प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट के जरिए पूरी भारतीय टीम को भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। 

गौर हो कि 41 साल बाद भारत का ओलंपिक में मैडल का सपना आखिरकार उस समय साकार हो गया जब पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर यहां ओई हॉकी स्टेडियम स्थित नॉर्थ पिच में कांस्य पदक जीता। द मेन इन ब्लू ने एक मजबूत जर्मन टीम के खिलाफ उल्लेखनीय वापसी करते हुए पूर्ण लचीलापन, ताकत और जीत की भावना दिखाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News