अरविंद चितांबरम बने फिर बने नेशनल रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज विजेता

punjabkesari.in Sunday, May 01, 2022 - 07:20 PM (IST)

नासिक , महाराष्ट्र ( निकलेश जैन ) भारत के पूर्व सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियन ग्रांड मास्टर अरविंद चितांबरम नें एक बार फिर शतरंज के फटाफट फॉर्मेट रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज मे अपना दबदबा दिखाते हुए दोहरे खिताब अपने नाम कर लिए है । सबसे पहले सम्पन्न हुई रैपिड चैंपियनशिप मे 9 राउंड मे तमिलनाडू से खेलते हुए अरविंद नें ने लगातार 7 जीत और 2 ड्रॉ के साथ अविजित रहते हुए कुल 8 अंक बनाए और खिताब अपने नाम किया इस दौरान छठे राउंड मे ग्रांड मास्टर विष्णु प्रसन्ना पर उनकी जीत खास रही । वहीं 7.5 अंक बनकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर पेट्रोलियम स्पोर्ट्स बोर्ड के दीपन चक्रवर्ती दूसरे तो तमिलनाडू के राहुल वीएस तीसरे स्थान पर रहे । 7 अंको पर रेल्वे के हिमाल गुसैन चौंथे और सिद्धान्त मोहापात्र पांचवें स्थान पर रहे .

Final Ranking after 9 Rounds

Rk. SNo   Name FED Rtg Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3 
1 1 GM Aravindh Chithambaram Vr. IND 2572 Tamil Nadu 8,0 49,5 54,0 46,75
2 4 GM Deepan Chakkravarthy J. IND 2474 RSPB 7,5 50,0 54,0 43,50
3 32 IM Raahul V S IND 2177 Tamil Nadu 7,5 42,5 45,5 35,75
4 19 IM Gusain Himal IND 2319 RSPB 7,0 52,0 56,0 41,50
5 31 IM Sidhant Mohapatra IND 2183 RSPB 7,0 49,0 53,0 40,25
6 22 GM Mitrabha Guha IND 2265 West Bengal 7,0 48,0 53,0 38,50
7 30 GM Karthik Venkataraman IND 2192 Andhra Pradesh 7,0 47,5 52,0 39,75
8 9 IM Krishna C R G IND 2378 RSPB 7,0 44,5 48,0 35,25
9 21 IM Ratnakaran K. IND 2298 RSPB 7,0 43,5 47,0 36,00
10 16 GM Neelotpal Das IND 2338 PSPB 7,0 42,5 46,5 33,50

नेशनल ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप मे भी अरविंद का शानदार प्रदर्शन बरकरार रहा और कुल 11 राउंड में 9 जीत और 1 ड्रॉ से उन्होने 9.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया ,उन्हे पांचवें राउंड में एकमात्र हार रेल्वे के रवि तेजा के हाथो मिली । अरविंद नें ब्लिट्ज़ के अंतिम तीन राउंड में उन्होने बंगाल के दीप्तयान घोष , रेल्वे के सीआरजी कृष्णा और बंगाल के मित्रभा गुहा को मात देकर खिताब पर कब्जा किया । 9 अंक बनाकर आंध्र प्रदेश के कार्तिक वेंकटरमन दूसरे तो और 8.5 अंको पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर मित्रभा तीसरे स्थान पर रहे ।

Final Ranking after 11 Rounds

Rk. SNo   Name FED Rtg Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3 
1 2 GM Aravindh Chithambaram Vr. IND 2561 Tamil Nadu 9,5 75,5 81,5 69,00
2 17 GM Karthik Venkataraman IND 2362 Andhra Pradesh 9,0 73,0 78,5 63,50
3 8 GM Mitrabha Guha IND 2468 West Bengal 8,5 80,0 86,5 63,75
4 4 GM Ghosh Diptayan IND 2534 West Bengal 8,5 78,0 83,0 61,00
5 9 IM Ravi Teja S. IND 2412 Andhra Pradesh 8,5 74,0 79,5 58,75
6 5 GM Vishnu Prasanna. V IND 2510 Tamil Nadu 8,5 73,0 77,5 58,50
7 13 GM Sankalp Gupta IND 2395 Maharashtra 8,5 71,5 76,0 55,00
8 43 IM Anuj Shrivatri IND 2038 Madhya Pradesh 8,5 69,0 71,5 53,50
9 11 IM Ratnakaran K. IND 2407 RSPB 8,5 66,0 71,0 52,75
10 15 IM Sharma Dinesh K. IND 2372 L I C 8,0 77,0 82,0 56,00

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niklesh Jain

Recommended News

Related News