क्रिकेट की अनूठी मिसाल बन चुके हैं मिस्‍टर फिनिशर, धोनी है तो मुमकिन है

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 03:05 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में मैच विजेता पारी खेलकर चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल 2022 की दूसरी जीत दिलाई। उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि उनकी गिनती दुनिया के बेस्ट फिनिशरों में क्यों होती है। 

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा (51) की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। लक्ष्य प्राप्ति के लिए मैदान में उतरी सीएसके एक समय पर संघर्ष करती हुई नजर आ रही थी। हालांकि क्रीज पर धोनी खड़े थे और जब धोनी क्रीज पर हों तो असंभव कुछ भी नहीं होता। बस फिर क्या था, माही ने धुआंधार चौका मारकर अपनी टीम को तीन विकेट से शानदार जीत दिला दी। आखिरी ओवर में धोनी ने 16 रन बनाए। 

सीएसके की इस जीत पर देश के सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर फैंस ने माही की इस जीत को देश की जीत मानकर खुशी व्यक्त की है। इसी बीच मौजूद भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा ने भी अपने कू हैंडल से बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की है, जिसके माध्यम से वे कहते हैं कि मेरे लिए एक खास...200वीं मीठी जीत के साथ! सॉलिड चेन्नई सुपरकिंग्स! महेंद्र सिंह धोनी को स्टाइल में इसे खत्म करते हुए देखकर कभी नहीं थक सकते। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News