धोनी ने किया नया कीर्तिमान, अब संगकारा रह गए पीछे

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2018 - 10:02 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। धोनी ओवरआॅल टी-20 क्रिकेट में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा कैट लपकने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं।

संगकारा को छोड़ा पीछे
इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा है। संगकारा ने 194 पारियों में 133 कैच लपके हैं, वहीं धोनी के अब 262 पारियों में 134 कैच हो गए हैं। धोनी ने यह उपलब्धि 17,1 ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर अफ्रीका के विकेटकीपर रेजा हेन्ड्रिक्स का कैच लेकर की। 

T-20 क्रिकेट में विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक कैच-
*134 एमएस धोनी (262 पारियां)
133 के संगकारा (194 पारियां)
123 डी कार्तिक (196 पारियां)
115 कामरान अकमल (203 पारियां)
108 डी रामदिन (166 पारियां)
106 नमन ओझा (166 पारियां)