MS Dhoni Birthday : ऐसी है धोनी-साक्षी की लव स्टोरी, क्रिकेटर ने इलू-इलू की जगह कही थी यह बात

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2023 - 11:26 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। रांची में 7 जुलाई 1981 को जन्में इस महान विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2019 विश्व कप के एक साल बाद (15 अगस्त 2020) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगाने वाले धोनी की लव स्टोरी भी कुछ कम खास नहीं रही। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धोनी ने खुद साक्षी को प्रपोज किया था। 

सीधे शादी के लिए किया था प्रपोज

दरअसल, एक शो पर धोनी ने इस राज पर से पर्दा हटाया था। धोनी से उनके एक फैन ने जब पूछा कि उन्होंने साक्षी को प्रपोज कैसे किया था तो धोनी ने पूरा किस्सा सुनाया था। धोनी ने बताया था, 'बहुत पहले की बात है। शादी से पहले हम दो साल डेट कर चुके हैं। वैलेंटाइन्स डे था और मैं ऑस्ट्रेलिया में था। मैंने प्रपोज नहीं किया था... हम बातें कर रहे थे मैं उसे बताना चाहता था कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं। लेकिन आई लव यू की जगह मेरे मुंह से सीधे निकल गया क्या तुम मुझसे शादी करोगी? मेरे केस में आई लव यू से पहले तुम मुझसे शादी करोगी? पूछ लिया मैंने।' 

इस खिलाड़ी की वजह से मिले थे धोनी और साक्षी

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर रॉबिन उथप्पा और उनकी पत्नी शीतल के साथ अपनी एक शेयर करते हुए बताया था कि वह रॉबिन उथप्पा ही हैं, जिनकी वजह से धोनी उनके जीवन में आए। साक्षी ने इसके लिए रॉबिन को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने बताया कि रॉबिन उथप्पा की वजह से ही वह और धोनी साथ हैं। साक्षी सिंह धोनी ने उथप्पा और उनकी पत्नी शीतल के साथ अपनी तस्वीर करते हुए लिखा- "इनका शुक्रिया, जिसकी वजह से माही और मैं एक साथ हैं। रॉबिन और शीतल से मिलना सचमुच ग्रेट था। शीतल यू आर लुकिंग हॉट।"

धोनी और साक्षी की शादी

धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई, 2010 को हुई थी। उनकी एक बेटी है जिसका नाम जीवा है। धोनी और साक्षी की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। कोलकाता में भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। धोनी की बायोपिक 'एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी' में भी धोनी और साक्षी की मुलाकात का जिक्र किया गया है। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है। 

Content Writer

Sanjeev