महेंद्र सिंह धोनी ने खरीदी विंटेज लैंड रोवर सीरीज 3 स्टेशन वैगन

punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 04:34 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र धोनी क्रिकेट के प्रति जितने जुनूनी हैं, उतना ही प्रेम उन्हें कारों और बाइक्स से भी है। धोनी के गैराज में बहुत सी बाइक्स और कारें शामिल हैं जिनमें से कुछ विंटेज वाहन भी शामिल हैं। इसी लिस्ट में अब एक गाड़ी धोनी के गैराज में आ गई है। धोनी ने 1971 मॉलर वाली विंटेज लैंड रोवर सीरीज 3 स्टेशन वैगन को खरीदा है। 

कई रिपोर्टों के अनुसार, महान कप्तान ने एक ऑनलाइन नीलामी में इस विंटेज कार को खरीदा है, जहां रोल्स रॉयस, कैडिलैक, ब्यूक्स, शेवरले, लैंड रोवर्स, ऑस्टिन, मर्सिडीज, आदि सहित 19 अन्य लग्जरी कारों को भी सूचीबद्ध किया गया था। जहां तक ​​कार की विशेषताओं का सवाल है तो1971 लैंड रोवर सीरीज 3 स्टेशन वैगन 1971 से 1985 के बीच सबसे लोकप्रिय लैंड रोवर श्रृंखला थी। कार सरसों और सफेद रंग के डुअल-टोन फिनिश में आती है। 

जिस समय इस विंटेज कार का निर्माण किया गया था उस समय 2.3-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से लेकर 3.5-लीटर वी8 चार-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 2-स्पीड मैनुअल ट्रांसफर केस के साथ आती थी। अभी तक धोनी द्वारा खरीदी गई इस विंटेज कार के इंजन फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 

गौर हो कि धोनी आईपीएल 2022 के दौरान क्रिकेट के मैदान पर एक्शन में दिखाई देंगे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई आगामी सीजन में अपने खिताब का बचाव करेगी। उन्होंने अपना चौथा आईपीएल खिताब जीतने के लिए पिछले साल के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स से बेहतर प्रदर्शन किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News