महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि, अफ्रीकी विकेटकीपर को पछाड़ा

punjabkesari.in Thursday, Nov 01, 2018 - 04:57 PM (IST)

नई दिल्लीः विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने विंडीज के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। धोनी ने तिरुवनंतपुरम में मैच के दाैरान भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कीरोन पॉवेल का शानदार कैच लपका और इसी के साथ ही वह विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार करने के मामले में दुनिया के तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर रिकॉर्ड


धोनी ने यह कारनामा कर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क वाउचर (Mark Boucher) को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने अपने वनडे करियर में खेले 332 मैचों में 310 कैच और 115 स्टंपिंग के साथ कुल 425 शिकार किए हैं। वहीं, मार्क बाउचर के नाम 424 शिकार दर्ज हैं, जो अब धोनी से पिछड़कर चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। 

वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर रिकॉर्ड

वनडे इंटरनेशनल में अब धोनी से अधिक शिकार ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) और श्रीलंका के कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) ने किए हैं। गिलक्रिस्ट ने 287 मैचों में 417 कैच और 55 स्टंप के साथ 472 शिकार किए हैं। वहीं, संगकारा ने 404 मैचों में 383 कैच और 99 स्टंप के साथ 501 शिकार किए हैं। 

Rahul