बाइक पर रांची की सैर करने निकले धोनी, सेल्फी लेने आए फैंस से कहा- चलो-चलो (VIDEO)

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2020 - 01:26 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : कोरोना वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को 15 अप्रैल तक स्थगित करने के बाद आईपीएल फ्रैंचाइजियों ने ट्रेनिंग सेशन रद्द कर दिए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के ट्रेनिंग सेशन रद्द करने के बाद टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने घर रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर धोनी बाइक पर सिटी राइड के लिए निकले और एक बार फिर उनके फैंस का काफिला भी उनके साथ दिखाई दिया। 

रांची पहुंचने पर धोनी अपनी क्रूजर बाइक पर शहर की राइड पर निकले। इस दौरान धोनी ने पूरे ट्रैफिक रूल्स को भी फाॅलो करते हुए भी नजर आए। एक सिगनल पर पर धोनी रूके तो फैंस ने उनके साथ सेल्फी खिंचवानी शुरू कर दी। इस दौरान धोनी मजाक में फैंस को चलो-चलो बोलते हुए भी दिखाई दिए। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर खूब देखा जा रहा है। 

 

View this post on Instagram

Dhoni captured with fans in Ranchi😍 #dhoni #dhonifan #dhonism #india #teamindia #msdhoni Do Follow us❤️ @machamanamthopulumra . . . #machamanamthopulumra #mmthr . . . #funnymemes #autopunch #teluguheroine #telugumemepage #love #telugumemes #teluguhotactress #tiktokindia #tiktoktelugu #tiktokmemes #18plus #tiktokgirls #tiktokactors #telugujokes #telugupunches #pubg #crush #tamilmovie #pspk26

A post shared by Macha Manam Thopulum Ra (@machamanamthopulumra) on

गौर हो कि वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूर हैं और उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है। वहीं आईपीएल की परफार्मैंस धोनी के लिए बड़ी अहम है क्योंकि इसी के उनकी टीम इंडिया में वापसी का रास्ता साफ होगा। हालांकि कोरोना वायरस के कारण फिलहाल आईपीएल के रद्द होने पर संशय बना हुआ है। 

Sanjeev