महेंद्र सिंह धोनी के 183 आटोग्राफ चाहता है उनका प्रशंसक, धोनी ने किया था यह वादा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2019 - 09:22 PM (IST)

कोलकाता : भारत क्रिकेट और 183 के आंकड़े में काफी करीबी संबंध है और प्रशंसकों के पास इस संख्या को याद रखने के अपने कारण हैं। अधिकांश के लिए यह वह स्कोर है जिसका भारत ने 1983 विश्व कप (World Cup 1983) में वेस्टइंडीज की मजबूत टीम के खिलाफ फाइनल में सफलतापूर्वक बचाव किया था। कुछ के लिए यह टानटन में विश्व कप में सौरव गांगुली की एतिहासिक पारी का स्कोर है। 

महेंद्र सिंह धोनी के करियर की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पारी

लेकिन बेंगलुरु के प्रणव जैन (Pranav Jain) के लिए लिए 183 का मतलब महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के करियर की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पारी है और 22 साल के प्रणव का मिशन भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक के 183 आटोग्राफ हासिल करना है। कोलकाता आने से पहले ही प्रणव 153 आटोग्राफ हासिल कर चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी फैन के सामने रखी शर्त 

कोलकाता के रिसार्ट में धोनी के शूट पूरा करने का इंतजार कर रहे प्रणव ने कहा कि माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) ने मुझे 183 आटोग्राफ का वादा किया है लेकिन एक शर्त के साथ। उन्होंने मुझे कहा है कि ‘जिस दिन तेरे 183 आटोग्राफ पूरे होंगे, तुझे और आटोग्राफ नहीं मिलेंगे। मेरी आज 10 आटोग्राफ लेने की योजना है और यह 163 हो जाएंगे। ग्लव्स, बल्लों, पोस्टर, स्कैच जैसी चीजों पर धोनी के आटोग्राफ लेने के लिए प्रणव दुनिया भर के देशों की यात्रा कर चुके हैं। धोनी विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के एक अन्य कप्तान कपिल देव के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए यहां आए हैं।

Jasmeet