VIDEO: इंटरव्यू देने से घबराए धोनी, माइक देखते ही मैदान छोड़कर भागे
punjabkesari.in Monday, Feb 04, 2019 - 04:34 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने न्यूजीलैंड के साथ खेली 5 मैचों की वनडे सीरीज को 4-1 से जीत लिया है। हर बार की तरह मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल अपने टीवी चैनल (चहल टीवी) पर खिलाड़ियों का इंटरव्यू लेते हुए नजर आए। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी इस इंटरव्यू से बचते दिखाई दिए और चहल जैसे ही माइक लेकर धोनी के पास पहुंचे तो वह मैदान छोड़कर भाग निकले। धोनी और चहल के इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
— Dhoni Fan (@WastingBalls) February 3, 2019
चहल टीवी पर युजवेंद्र खिलाड़ियों की जमकर खिंचाई करते हैं। इस बार चहल के निशाने पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी थे, लेकिन चहल उनसे कोई सवाल करते इससे पहले ही धोनी भाग निकले। हालांकि चहल धोनी के पीछे दौड़े लेकिन धोनी फुर्ती दिखाते हुए मैदान छोड़कर चले गए। धोनी के फैंस उन्हें एक बार चहल टीवी पर जरूर देखना चाहते हैं। गौर हो कि युजवेंद्र इससे पहले 'चहल टीवी' पर कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी इटरव्यू कर चुके हैं।