धोनी ने पहले ही कर दी थी रोहित की ऐतिहासिक पारी की भविष्यवाणी, फिर हिटमैन ने ठोके 264 रन

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 02:40 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज से पांच साल (13 नवंबर 2014) पहले ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 264 रन बनाए थे। वनडे क्रिकेट के इतिहास में रोहित की ये पारी किसी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी रही। हालांकि कम ही लोग इस बारे में जानते हैं कि जब रोहित ये पारी खेलने मैदान में उतरे थे तो विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने रोहित की बड़ी पारी की घोषणा कर दी थी। 

महेंद्र सिंह धोनी की भविष्यवाणी

rohit sharma photo, rohit sharma images, rohit sharma hd images, rohit sharma pic

क्रिकेट मैच को पढ़ने में धोनी का कोई जवाब नहीं है और कप्तानी के दिनों की उनके ज्यादातर पूर्वकथन सही साबित होते थे। लेकिन धोनी की एक भविष्यवाणी तब सबसे खरी साबित हुई जब वह मैदान से बाहर थे। दरअसल, जब रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन (Eden Gardens) में 264 की पारी खेली थी तो धोनी टीम में नहीं थे। हालांकि उन्होंने रोहित शर्मा की पारी के दौरान एक ट्वीट कर ये भविष्यवाणी कर दी थी कि अगर वह आउट नहीं होते तो आज 250 रनों की पारी खेल सकते हैंं। 

रोहित शर्मा के दोहरे शतक 

PunjabKesari

इस वनडे मैच के दौरान रोहित ने मात्र 173 गेंदों पर 264 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया था। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 33 चौके और 9 छक्के जड़े थे। रोहित शर्मा इनिंग की अंतिम गेंद पर आउट होकर वापस लौटे थे। गौर हो कि रोहित ने वनडे में तीन डबल शतक लगाए है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले दिनों हुई टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने दोहरा शतक लगाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News