इस युवा खिलाड़ी से प्रभावित हुए MS धोनी, 14.2 करोड़ के युवा ऑलराउंडर ने प्रैक्टिस में दिखाया दम
punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 12:23 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में MS Dhoni युवा ऑलराउंडर Prashant Veer की बल्लेबाजी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। धोनी आमतौर पर खिलाड़ियों की कम ही तारीफ करते हैं, इसलिए उनका रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 में यह खिलाड़ी CSK के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है।
प्रैक्टिस में प्राशांत वीर ने जीता धोनी का दिल
प्रैक्टिस सेशन के दौरान प्राशांत वीर बल्लेबाजी कर रहे थे और विकेट के पीछे एमएस धोनी खड़े थे। वीर ने ऑफ साइड में शानदार शॉट लगाया, जिस पर धोनी तुरंत “शॉट” बोलते नजर आए। इसके बाद वीर ने एक शानदार स्कूप शॉट खेला, जिस पर धोनी ने बाउंड्री का इशारा किया।
Prasanth : 🏏💥
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 21, 2026
MSD : 🗣️ SHOTTT!
The reaction from behind the stumps!#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/hCKuCp9TaM
इसके बाद उन्होंने सीधा स्ट्रेट ड्राइव खेला, जिसे देखकर धोनी फिर खुद को रोक नहीं पाए और उनकी तारीफ की। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस भी इस युवा खिलाड़ी की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। CSK कैंप के अंदर भी वीर की बल्लेबाजी की काफी चर्चा हो रही है।
कौन हैं प्राशांत वीर?
Prashant Veer उत्तर प्रदेश के युवा ऑलराउंडर हैं, जो बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज हैं। वह आमतौर पर लोअर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और जरूरत पड़ने पर तेज रन भी बना सकते हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद IPL टीमों की नजर उन पर पड़ी थी।
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में Chennai Super Kings ने उन्हें ₹14.20 करोड़ में खरीदा था। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों में शामिल हो गए। CSK ने कार्तिक शर्मा को भी इसी कीमत में खरीदा था और दोनों संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने।
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
प्राशांत वीर ने अंडर-23 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 मैचों में 376 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 94 और स्ट्राइक रेट 128.76 रहा। इस दौरान उन्होंने 25 चौके और 14 छक्के लगाए और उनका सर्वोच्च स्कोर 87 रन रहा।
गेंदबाजी में भी उन्होंने 7 मैच में 18 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 5.36 रहा। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने 3 मैच में 5 विकेट लिए और 40 रन बनाए।
IPL 2026 में CSK का पहला मैच
5 बार की चैंपियन Chennai Super Kings आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच Rajasthan Royals के खिलाफ 30 मार्च को गुवाहाटी में खेलेगी। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है और CSK की टीम इस बार नए खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी।
टीम मैनेजमेंट और फैंस को इस सीजन में प्राशांत वीर से काफी उम्मीदें हैं। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं। खास बात यह है कि धोनी का भरोसा मिलना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी बात माना जाता है।
IPL 2026 के लिए CSK टीम
आईपीएल 2026 के लिए Chennai Super Kings की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है। टीम में रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, खलील अहमद, नूर अहमद, जेमी ओवरटन, मथ्यू शॉर्ट, मुकेश चौधरी, राहुल चाहर, मैट हेनरी सहित कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं।

