महेंद्र सिंह धोनी बने IPL के नंबर वन विकेटकीपर, कार्तिक को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Sunday, May 12, 2019 - 09:17 PM (IST)

जालन्धर : आईपीएल-12 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। धोनी अब आईपीएल में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ फाइनल मुकाबले के दौरान जब रोहित शर्मा का विकेट लिया तो वह दिनेश कार्तिक के 131 शिकार के आंकड़े से आगे निकल गए। देखें आंकड़े-
आईपीएल : मोस्ट डिसमिसल (विकेटकीपर)



132 एमएस धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स
131 दिनेश कार्तिक, कोलकाता नाइट राइडर्स
90 रोबिन उथप्पा, कोलकाता नाइट राइडर्स
82 पार्थिव पटेल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
75 नमन ओझा, सनराइजर्स हैदराबाद

सीजन में खूब बोला है धोनी का बल्ला
धोनी के लिए आईपीएल-12 सीजन बेहद शानदार रहा है। मुंबई के खिलाफ फाइनल मैच से पहले धोनी के नाम 15 मैचों में 414 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था। खास बात यह थी कि धोनी ने इन रनों के लिए प्रति पारी 103.50 की औसत से रन बनाए थे। धोनी ने इस दौरान 22 चौके और 23 छक्के भी जड़े हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जडऩे वाले पहले भारतीय

धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जडऩे वाली पहले भारतीय भी हैं। उनके नाम अब तक 209 छक्के दर्ज हैं। जबकि उनके बाद क्रिस गेल (326), एबी डीविलियर्स (212) , एमएस धोनी (209), रोहित शर्मा (194), सुरेश रैना (194) का नाम आता है। 

Jasmeet