धोनी ने फैंस को किया खुश, बना दिया T-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकाॅर्ड

punjabkesari.in Thursday, Apr 26, 2018 - 04:19 PM (IST)

नई दिल्लीः एक समय ऐसा भी आया था जब महेंद्र सिंह धोनी की परफाॅरमेंस को लेकर क्रिकेट जगत में आलोचनाएं होने लगीं। लेकिन अब 36 वर्षीय धोनी ने अपने आलोचकों को इसका जवाब बल्ले से दे दिया है। धोनी ने अपने फैंस को खुश करते हुए आईपीएल टूर्नामेंट के 24वें मुकाबले में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ नाबाद 70 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया जो आजतक कोई नहीं कर सका। 

क्या है वो कारनामा?
धोनी टी20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर 5000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर (4242) और तीसरे नंबर पर विराट कोहली (3591) हैं। इस मैच की समाप्ति तक कप्तान के तौर पर धोनी के रनों की संख्या 5010 तक पहुंच गई। 

चाैथी बार छक्का लगाकर दिलाई जीत
क्रिकेट फैंस को चाैथी बार ऐसा देखने को मिला है जब धोनी ने आईपीएल में अपनी टीम को छक्का लगाकर जीत दिलाई हो। धोनी ने 2008, 2010 और 2018 में चेन्नई को, जबकि 2016 में राइजिंग पुणे सुपरज्वाइंट को छक्का लगाकर मैच जितवाया था।

बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा था। धोनी ने 1 चाैके आैर 7 छक्कों की मदद से 34 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेलकर टीम को 2 गेंद रहते जीत दिलाई। इसके अलावा इस मैच में कुल 33 छक्के लगे। यह एक मैच में लगे सर्वाधिक छक्कों के मामले में वल्र्ड का दूसरा सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। इससे पहले सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और ओटागो के बीच लगे मैच दौरान 2016 में 34 छक्के लगे थे।  

Rahul