लंबे समय बाद मैदान पर दिखे धोनी, इस बॉलीवुड एक्टर के साथ मचाया जमकर धमाल

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 07:57 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी  लंबे समय बाद आखिरकार मैदान पर नजर आ ही गए। क्रिकेट विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट से दूरियां बनाए हुए धोनी इस बार फुटबॉल के मैदान पर जलवे दिखाते हुए दिखे हैं। दरअसल, धोनी इन दिनों मुंबई में हैं वहां वह एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आए। क्योंकि धोनी इंडियन सुपर लीग में चेन्नईयन एफसी के सहमालिक भी हैं, ऐसे में वह इस इवैंट में खास तौर पर पहुंचे। धोनी के साथ मैच में टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस भी खेले।

पंत नहीं चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं धोनी


क्रिकेट विश्व कप के दौरान ही महेंद्र सिंह धोनी की पीठ में चोट आ गई थी लेकिन इसके बावजूद वह पूरा टूर्नामैंट खेले। विश्व कप खत्म हुआ तो उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने की बजाय 15 दिन की आर्मी ट्रेनिंग के लिए कश्मीर चले गए। जब वह वापस आए तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से भी नाम वापस ले लिया। पहले बताया गया कि धोनी चाहते हैं कि बीसीसीआई उनकी जगह रिषभ पंत को वैकिल्पक खिलाड़ी तैयार करें लेकिन बाद में खबर आई कि धोनी चोट के कारण क्रिकेट मैदान से बाहर हैं।

नवंबर में हो सकती है धोनी की वापसी


खबर है कि धोनी को चोट से उबरने में अभी कुछ समय लग सकता है। उम्मीद है कि वह नवंबर में होने वाले बंगालादेश टूर के लिए मौजूद रहेंगे। वहीं, वह संन्यास कब लेंगे इसपर अभी भी कोई खुलासा नहीं हुआ है। बीते ेदिनों भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बयान जारी कर कहा था कि धोनी अपने करियर में कई बार आलोचकों को मुंह बंद कर चुके हैं। वह टीम के लिए हमेशा से महत्वपूर्ण रहेंगे। वह भारतीय क्रिकेट के बारे में सोचते हैं इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।
स्र

Jasmeet