विकेट के पीछे धोनी का बड़ा कारनामा, अब खतरे में पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकाॅर्ड

punjabkesari.in Friday, Sep 28, 2018 - 08:53 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान रहे आैर माैजूदा समय में बताैर विकेटकीपर की भूमिका निभाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने एक आैर बड़ा कारनामा कर दिखाया है। यह कारनामा है- 'लिस्ट ए क्रिकेट' में विकेट के पीछे ज्यादा स्टंप करने का। 

धोनी ने एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विकेट के पीछे बांग्लादेश के 2 शिकार किए। धोनी ने पहले कुलदीप यादव के ओवर में ओपनर लिटन दास को स्टंप आउट किया आैर फिर मुशरफ मुर्तजा को भी स्टंप आउट किया। धोनी पहला शिकार करते ही 'लिस्ट ए क्रिकेट' में विकेट के पीछे सर्वाधिक स्टंप करने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए0।
 

अब खतरे में पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकाॅर्ड
इस मामले में धोनी अब पहला स्थान हासिल करने के करीब हैं आैर इससे एक पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकाॅर्ड खतरे में पड़ गया है। बता दें कि पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर मोईन खान ने 'लिस्ट ए क्रिकेट' में सबसे ज्यादा बार 138 स्टंप उखाड़े हैं आैर धोनी ने 131। धोनी अब जैसे ही 9 स्टंप आउट करेंगे तो वह इस फाॅरमेट में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा स्टंप उखाड़ने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे। 

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग
मोइन खान- 138 
एमएस धोनी- 131 
स्टीव रोड्स- 129 
कुमार संगकारा- 124 

Rahul