IPL 2026: MS Dhoni की वापसी के संकेत, CSK को मिल सकता है बड़ा बूस्ट; video

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 09:58 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज MS Dhoni ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले अपनी फिटनेस को लेकर बड़े संकेत दिए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में 21 अप्रैल को धोनी करीब 40 मिनट तक विकेटकीपिंग करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी अभ्यास किया, जिससे साफ है कि वह वापसी के लिए तैयार हैं।

छह मैच मिस करने के बाद वापसी की तैयारी

धोनी इस सीजन में अब तक CSK के छह मुकाबले मिस कर चुके हैं। लेकिन हालिया प्रैक्टिस से यह लगभग तय माना जा रहा है कि 23 अप्रैल को MI के खिलाफ ‘IPL एल क्लासिको’ में वह विकेटकीपिंग करते नजर आ सकते हैं। टीम के लिए यह बड़ी राहत की खबर है, क्योंकि उनकी मौजूदगी संतुलन और अनुभव दोनों जोड़ती है।

सरफराज और उर्विल के साथ कीपिंग प्रैक्टिस

प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी ने Sarfaraz Khan और Urvil Patel की गेंदों पर विकेटकीपिंग की। आयुष म्हात्रे के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उर्विल को मौका मिलने की संभावना है, जबकि सरफराज को नंबर-3 पर प्रमोशन मिल सकता है।

CSK की खराब स्थिति, फिनिशर की कमी खली

इस सीजन में CSK का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम छह में से सिर्फ दो मैच जीतकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर है और उसका नेट रन रेट भी नकारात्मक है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में टीम को एक मजबूत फिनिशर की कमी साफ दिखी। मैथ्यू शॉर्ट की धीमी पारी के कारण लक्ष्य का दबाव बढ़ गया, जिससे Shivam Dube और Jamie Overton पर ज्यादा भार आ गया। ऐसे में धोनी की छोटी लेकिन तेज पारियां टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती हैं।

मुंबई इंडियंस को भी मिला बड़ा बूस्ट

जहां CSK को धोनी की वापसी से राहत मिल सकती है, वहीं मुंबई इंडियंस को भी बड़ी मजबूती मिली है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर Will Jacks टीम से जुड़ गए हैं और CSK के खिलाफ खेलने की संभावना है।
जैक्स टॉप ऑर्डर से लेकर मिडिल ऑर्डर तक बल्लेबाजी कर सकते हैं और गेंदबाजी में भी असरदार हैं। T20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, जहां उन्होंने चार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीते थे।

MI vs CSK: दोनों टीमों की हालत लगभग समान

Chennai Super Kings और Mumbai Indians दोनों ने इस सीजन में 6 में से 2-2 मैच जीते हैं। हालांकि MI का नेट रन रेट बेहतर है, खासकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रन की जीत के बाद। ऐसे में 23 अप्रैल का मुकाबला दोनों टीमों के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News