रांची के इस स्कूल में पढ़ती हैं MS Dhoni की बेटी जीवा, फीस है इतने लाख रुपए

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2023 - 04:25 PM (IST)

खेल डैस्क : छोटी उम्र में अपने क्यूट अदाओं के कारण इंस्टाग्राम पर करीब ढाई मिलियन फॉलोअर्स बनाने वाली महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) अक्सर आईपीएल (IPL) के दौरान पिता को चीयर्स करते दिख जाती हैं। जीवा अब स्कूल भी जाने लगी है। वह आठ साल की हो गई है और रांची के टॉरियन वर्ल्ड स्कूल (Taurian World School) में तीसरी कक्षा की छात्रा है। इस स्कूल को रांची में टीडब्ल्यूएस इंटरनेशनल स्कूल के नाम से भी जाना जाता है।

 

 

टीडब्ल्यूएस स्कूल एक सीबीएसई बोर्ड है, जिसकी स्थापना वर्ष 2008 में रांची में हुई थी। बताया जता है कि यहां कक्षा 1 से 5 तक की फीस 2 लाख 95 हजार रुपए सालाना है जोकि एक महीने की फीस करीब 25 हजार बनती है। अगर यहां कोई बच्चा बोर्डिंग में रहकर पढ़ना चाहता है तो साल की फीस 4 लाख 70 हजार रुपए देनी पड़ेगी।

 


महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के घर जीवा का जन्म 2 फरवरी 2015 को दिल्ली में हुआ था। जीवा सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। वह अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ रांची में रहती हैं। जीवा के इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
 

Content Writer

Jasmeet