बेबी गर्ल को खाना खिलाते दिखे महेंद्र सिंह धोनी, इंटरनेट पर वायरल हुआ स्वीट वीडियो

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 09:56 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में उनकी और एक छोटी बच्ची की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में धोनी उक्त बेबी गर्ल (Baby Girl) को खाना खिलाते नजर आए। ये वीडियो धोनी के एक फैन पेज द्वारा डाला गया है। 

महेंद्र सिंह धोनी वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि बेबी गर्ल को महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी गोद में बिठा रखा है और चम्मच से उसे खिला रहे हैं। इस दौरान धोनी से भोजन के स्वाद के बारे में पूछा गया तो वह कहते हैं कि ये ही बताएगी कि कैसा लग रहा है। इसी दौरान किसी को ये कहते हुए भी सूना जा सकता है कि ये लड़की लकी है कि पहला ठोस भोजन इसे धोनी के हाथों से खाने का मौका मिल रहा है। इस वीडियो को साढे चार हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

महेंद्र सिंह धोनी वापसी या फिर संन्यास

गौर हो कि महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं और हाल ही में उन्हें एक टेनिस टूर्नामेंट में देखा गया है। वहीं जहां तक क्रिकेट में वापसी की बात है तो अगले साल तक उनके क्रिकेट में वापसी की उम्मीद है। हालांकि खेल में वापसी या फिर संन्यास को लेकर धोनी सहित किसी ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News