सिर पर काली टोपी बांधे एयरपोर्ट पर नजर आए महेंद्र सिंह धोनी

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 08:58 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी फौज में ड्यूटी के बाद पहली बार जनतक स्थल पर दिखे। इस दौरान संभवत: धोनी नए हेयरस्टाइल में थे। जयपुर के एयरपोर्ट पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह सिर पर काला कपड़ा बांधे हुए हैं। खास बात यह है कि धोनी को देखने से लगता है कि उन्होंने फौजी कटिंग (हेयरस्टाइल) लिया है। उनका यह हेयरस्टाइल देखने में कैसा है, अभी तक इसकी कोई फोटो सामने नहीं आई है। 

बहरहाल, महेंद्र सिंह धोनी जयपुर में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। उनके जयपुर आने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। लाइट ग्रे कलर की टी शर्ट पहने धोनी काफी रिलेक्स नजर आ रहे थे। धोनी के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही प्रबंधन ने उन्हें उनकी कार तक पहुंचाया।

बता दें कि क्रिकेट विश्व कप के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की अटकलें तेज थी। ऐसे समय में खबर आई थी कि धोनी फौज की ट्रेनिंग के लिए जा रहे हैं। आखिरकार 30 जुलाई को धोनी ने अपनी पैराशूट रैजमैंट को ज्वाइंन किया। 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद वह 16 अगस्त को ड्यूटी ऑफ कर अपने घर पहुंचे। धोनी जब तक ट्रेनिंग पर रहे सोशल मीडिया पर उनकी जूते बारिश करते की फोटो या क्रिकेट खेलते की फोटोज खूब वायरल हुई।

 

View this post on Instagram

Mahendra Singh Dhoni at Jaipur Airport earlier today. P.S. We simply cannot take our eyes off his CUTEST Smile!😍 . Video Courtesy : @times.jaipur #Dhoni #MSDhoni #TravelDiary

A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhonifansofficial) on

Jasmeet