आईपीएल की प्रैक्टिस से पहले पिच ठीक करते दिखे धोनी, चलाया पिच रोलर; VIDEO
punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 07:44 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र से पूर्व अन्य खिलाड़ियों के साथ 2 मार्च से ट्रेनिंग शुरू करेंगे। इससे पहले धोनी जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में पिच को ठीक करते हुए नजर आए। धोनी का पिच को ठीक करने वाला एक वीडियो उनके फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है।
महेंद्र सिंह धोनी पिच पर रोलर चलाते हुए
धोनी के फैन पेज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में धोनी पिच पर रोलर चलाते हुए नजर आए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पिच खराब है और वह इसे ठीक कर रहे हैं। धोनी के फैन पेज द्वारा इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है एक आदमी, अलग-अलग रोल्स। इसी के साथ ही लिखा गया, जेएससीए में माही पिच रोलर मशीन पर हाथ अजमाते हुए।
One Man, Different Roles 😇💙
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) February 26, 2020
Mahi trying his hands on pitch roller machine at JSCA yesterday! #DhoniAtJSCA #MahiWay #Dhoni pic.twitter.com/Hl0TZND4V0
पिच पर रोलर चलाते हुए आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे
धोनी ने दो वर्ल्ड कप 2007 (20 ओवर) और 2011 (50 ओवर) में भारतीय क्रिकेट टीम को लीड किया है। वह लिमिटेड ओवरों के खेल में बेस्ट फिनिशनर भी रहे हैं। हालांकि वर्ल्ड कप 2019 में वह टीम को जीता नहीं सके और इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से किनारा कर लिया और अब वह आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे।