रांची में अपनी विंटेज Rolls Royce सेडान की ड्राइव करते नजर आए MS Dhoni, VIDEO
punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2023 - 12:14 AM (IST)

खेल डैस्क : महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) बाइक के शौकीन हैं और रांची में उनके विशाल गैराज में कई स्पोर्ट्स और विंटेज मोटरसाइकिलें हैं। इसी कलेक्शन में कई विंटेज कारें भी हैं। धोनी ने बीते दिनों अपने क्रिकेट फैंस को रोल्स रॉयस सिवर व्रेथ II (Rolls-Royce Siever Wraith II) की झलक दिखाई। धोनी इसे रांची की सड़कों पर चलाते हुए दिखे। धोनी (Dhoni) ने 1980 मॉडल को 2021 में खरीदा था।
धोनी के एक फैन ने थाला को उक्त गाड़ी चलाते हुए देख लिया और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है।
इसके अलावा माही को झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के जिम से बाहर निकलते हुए भी देखा जा सकता है।
बता दें कि भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी ने हाल ही में धोनी के फार्महाउस के अंदर विशाल शोरूम की एक झलक दिखाई थी जिसमें सभी बाइक और कारें थीं। धोनी की कलेक्शन पहली बार लोगों को देखने को मिली थी। बता दें कि धोनी के पास 50 से अधिक बाइक हैं। इसमें हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, कावासाकी निंजा एच2, डुकाटी 1098 और यामाहा आरडी350 भी है।