महेंद्र सिंह धोनी बटालियन के साथ करेंगे पेट्रोलिंग, इस दौरे तक करेंगे टीम में वापसी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 31, 2019 - 11:10 AM (IST)

नई दिल्ली : क्रिकेट वल्र्ड कप के बाद आर्मी ट्रेनिंग के लिए गए महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh dhoni) बुधवार से बंदूक थामकर पेट्रोलिंग करते हुए नजर आएंगे। दरअसल धोनी ने खुद ही आर्मी ट्रेनिंग के लिए अप्लाई किया था। इसके तहत वह 31 जुलाई से 15 अगस्त तक अपनी बटालियन में रहेंगे। इस दौरान वह कश्मीर घाटी में अपने पद को संभाल कर गार्ड ड्यूटी और पेट्रोलिंग करते हुए नजर आएंगे। 

विश्व कप में धोनी ने पहने थे आर्मी ग्लव्स


क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup) के दौरान भी धोनी का आर्मी प्रेम देखने को मिला था।  दरअसल विश्व कप में मैच के दौरान धोनी ने जो दस्ताने पहन रखे थे उसपर  टेटोरियल आर्मी का निशान था। हालांकि निशान पर आपत्ति जताकर आईसीसी (ICC) ने इसे हटवा दिया था। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी अपनी देश भक्ति के चलते खूब सूर्खियां बटोर ले गए थे। 

महेंद्र सिंह धोनी की वापसी 

महेंद्र सिंह धोनी आर्मी ड्यूटी के कारण वेस्टइंडीज (West Indies) के टूर पर तो गए नहीं लेकिन अब कयास है कि दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए उनका चुनाव हो सकता है। भारतीय टीम ने 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका में 3 टी-20 और तीन टेस्ट खेलने हैं।

 

महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी नई जानकारी

Jasmeet