फाइनल मुकाबले के बाद बेटी जीवा ने पिलाई धोनी को फ्रूटी, देखें वीडियो
punjabkesari.in Monday, May 28, 2018 - 12:07 PM (IST)
नई दिल्लीः सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2018 के फाइनल मुकाबले में हराकर चेन्नई सुपर किंग्स तीसरी बार चैंपियन बनी। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई ने शेन वाटसन के शतक की बदौलत इस मैच को 9 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा ने मैदान पर काफी मस्ती की। सोशल मीडिया पर जीवा और धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह माही को फ्रूटी पिला रही हैं।
Hahahah this is cherry on the top ❤️
— aakriti singh (@aakriti0612) May 27, 2018
Daughter father duo❤️ The king and his little cub😍 @ChennaiIPL #MSDhoni #IPL2018Final #CSKvsSRH #YellowPoduWhistlePodu pic.twitter.com/Kx8Uha0DnF
हर बार की तरह मैच के बाद जीवा धोनी के पास आ चुकी थीं। जहां उन्होंने टीम के साथ जश्न में साथ दिया। उन्होंने पूरे ग्राउंड का भी चक्कर लगाया। बता दें, इससे पहले भी जीवा के कई वीडियो वायरल हुए थे। जहां उन्होंने खूब मस्ती की थी। उस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी उनके साथ नजर आई। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें जीवा, साक्षी और खुद धोनी ने ट्राॅफी पकड़ी हुई है। धोनी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, ''सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। शेन वॉटसन की शानदार पारी ने हमें जिता दिया। सीजन खत्म हो चुका है। जीवा को ट्रॉफी से कोई मतलब नहीं। उसे बस ग्राउंड पर घूमना है।''