महेंद्र सिंह धोनी की भारतीय टीम में वापसी पर बोले MSK प्रसाद, कहा- माही जल्द लेंगे बड़ा फैसला

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 04:07 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) कभी रांची की गलियों में खेलने वाला आज पूरी दुनिया में अपनी कामयाबी की कहानी गढ़ चुके हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से धोनी के संन्यास की अटकलों ने सभी को परेशान करके रखा है। वही विश्व कप से बाहर हो जाने के बाद माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेंक ले लिया था। ऐसे में टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद (MSK Prasad) का मानना है कि माही जल्द ही अपने संन्यास और क्रिकेट करियर के ऊपर बड़ा फैसला लेने वाले है। 

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर फैसला 


दरअसल, एक इंटरव्यू में जब प्रसाद से धोनी के संन्यास के फैसले के बारें में पूछा तो उन्होंने कहा, 'माही ने संन्यास के बारे में अभी कुछ नहीं बताया, लेकिन वह जल्द ही इस पर एक बड़ा फैसला लेंगे। प्रसाद ने कहा, अभी भी कही सारे विकल्प खुले हुए हैं और इसका फैसला खुद धोनी को ही लेना है। लेकिन इसमें कोई भी उनका करियर और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान पर सवाल नहीं उठा सकता।' 

माही की कब होगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी


आपको बता दें कि विश्न कप 2019 के दौरान धोनी पर धीमी बल्लेबाजी के चलते उनकी काफी ज्यादा आलोचना हुई थी। वही विश्व कप के बाद से ही माही क्रिकेट से काफी ज्यादा दूरियां बना ली है। हालांकि फैस उनका हर सीरीज में इंतजार करते रहे हैं कि माही की कब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होगी। लेकिन हर बार धोनी का नाम टीम के 15 सदस्यों वाली लिस्ट में नहीं होता है।

neel