धोनी की रिटायरमेंट में जुटे चीफ सेलेक्टर, उनके उत्तराधिकारी को लेकर बोल दी बड़ी बात

punjabkesari.in Friday, May 11, 2018 - 06:54 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी माैजूद आईपीएल सीजन में अपने बल्ले से आग उगल रहे हैं। वह अबतक 27 छक्के लगाकर रिषभ पंत के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। एक तरफ जहां फैंस उनके इस प्रदर्शन को देख यह आशा लगाए बैठे हैं कि धोनी अभी भी 2 साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ टीम चयनकर्ताओं ने धोनी की रिटायरमेंट की तैयारियां करना शुरू कर दी हैं। 

चीफ सेलेक्टेर एमएसके प्रसाद ने कहा कि भारत के पास धोनी की रिटारमेंट के बाद कुछ अच्छे विकेटकीपर हैं। प्रसाद ने आगे कहा कि समीति धोनी के उत्तराधिकारी को ढूंढने की इच्छुक है क्योंकि वह 2019 में संन्यास ले सकते हैं। ऐसे में हमारे पास भारत के विदेशी दाैरों के लिए दिनेश कार्तिक आैर पार्थिव पटेल आैर अन्य दो प्रमुख नाम हैं।

धोनी को हालांकि आगामी इंग्लैंड दाैरे पर होने वाले वनडे आैर टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। लेकिन बढ़ती उम्र देख धोनी 2019 विश्व कप खेलने के बाद संन्यास ले सकते हैं। इसी बात को मध्य नजर रखते हुए टीम प्रबंधन ने उनकी जगह भरने के लिए अन्य विकेटकीपरों की खोज करना शुरू कर दी। 

धोनी 90 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसमें वह 144 पारियों में 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 318 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 78 बार नाबाद रहते हुए धोनी 9967 रन बना चुके हैं। इस में उनके 10 शतक और 67 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 89 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1444 रन बना चुके हैं।


 

Punjab Kesari