VIDEO : थाइलैंड में गुस्साए फाइटर ने किक मारकर तोड़ दी रैफरी की नाक
punjabkesari.in Tuesday, Nov 27, 2018 - 06:41 PM (IST)
जालन्धर : चीनी स्टार गौ दाकुई मैक्स मूए थाई कंपीटिशन के दौरान मैच रैफरी को ही किक जड़़ दी। दरअसल दाकुई का थाइलैंड के सुपर एक्स सिट्सटॉइड के साथ मैच चल रहा था। दाकुई के लगातार हमलों के कारण सिट्सटॉइड रस्सियों के पास चले गए। रेफरी दाकुई को रोकने के लिए आगे बढ़े लेकिन तभी की एक जोरदाद किक जोकि सिट्सटॉइट को मिस करती हुई सीधी रैफरी की नाक पर जा लगी। किक पड़ते ही रैफरी औंधे मुंह रिंग में गिर गया।
फाइट के दूसरे राऊंड में हुई इस घटना के बाद टीवी कमेंटेटर भी चीख पड़े। उन्होंने कहा- ओ माई गॉड, रैफरी को किक लग गई। रैफरी नॉकआऊट हो गया है। मैंने अपने 30 साल के करियर में कभी ऐसा होते नहीं देखा है। वहीं, रिंग में गिरे रैफरी को फस्र्ट एड देने के लिए बाकी रैफरी भी आ गए। उक्त मैच दाकुई ने दूसरे ही राऊंड में 21-9 से जीत लिया।
देखें वीडियो-
Atleta nocauteia rival e árbitro ao mesmo tempo
— Paulo (@PauloRobertops) November 26, 2018
Gou Dakui roubou a cena na China, sábado, pelo Max Muay Thai. Isto porque o anfitrião conseguiu a proeza de nocautear o adversário, "Super X" Sitsontidech, e o árbitro central do confronto - ambos ficaram caídos no chão do r pic.twitter.com/DIJl0IPvlO