MI vs CSK : मुकेश चौधरी ने फेंकी ऐसी गेंद, घुटनों पर आए Ishan Kishan, उड़वा ली विकेट

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 08:33 PM (IST)

खेल डैस्क : चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने पिछली असफलताओं को पीछे छोड़ते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शानदार शुरूआत की। उन्होंने मुंबई के ओपनर्स रोहित शर्मा और ईशान किशन को शून्य पर ही पवेलियन की राह दिखा दी। इस दौरान मुकेश की एक गेंद ईशान का स्टंप ले उड़ी। दरअसल, बल्लेबाजी करते हुए ईशान इस गेंद को समझ ही नहीं पाए। यॉर्कर लैंथ की इस गेंद को रोकने के लिए ईशान ने बल्ला अड़ाया लेकिन गेंद तब तक स्टंप तक पहुंच चुकी थी। गेंद की गति से ईशान ऐसे बीट हुए कि उनकी बैलेंस गड़बड़ा गया और वह पिच पर ही गिर गए। देखें वीडियो-

सबसे महंगे खिलाड़ी हैं ईशान किशन
आईपीएल 2022 के लिए हुई मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस प्रबंधन ने ईशन किशन पर 15.25 करोड़ का दाव लगाया था। ईशान ने शुरूआती मैचों में जरूर कुछ जलवा दिखाया लेकिन इसके बाद वह लगातार फेल हो रहे हैं। उनके नाम पर सीरीज के 7 मैचों में 191 रन दर्ज हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ नाबाद 81, राजस्थान के खिलाफ 54, कोलकाता के खिलाफ 14, बेंगलुरु के खिलाफ 26, पंजाब के खिलाफ 3, लखनऊ के खिलाफ 13 तो चेन्नई के खिलाफ 0 रन बनाया।

Mukesh Chaudhary, Ishan Kishan, IPL 2022, MI vs CSK, Mumbai indians, मुकेश चौधरी, ईशान किशन, आईपीएल 2022, एमआई बनाम सीएसके, मुंबई इंडियंस

 

यह भी पढ़ें:- CSK के पास आया नया मलिंगा, 175 किमी की स्पीड फेंककर आया था चर्चा में!

 

रोहित ने भी बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
रोहित से भी उनके फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन वह दूसरी ही गेंद पर सेंटनर को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। यह आईपीएल इतिहास में रोहित का 14वां डक था। वह अब सबसे ज्यादा डक पाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें:- रेसिंग ट्रैक पर वापसी करना चाहती है पोर्नस्टार रेनी ग्रेसी, बोली- डर है लोग मुझे...

Sports


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News