मुंबई सिटी एफसी ने डिफेंडर मोरटाडा फॉल से अनुबंध किया

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2020 - 04:49 PM (IST)

मुंबई : इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी एफसी ने रविवार को सेनेगल के डिफेंडर मोरटाडा फॉल को अनुबंधित करने की घोषणा की। मोरटाडा के साथ मुंबई की टीम ने दो साल का अनुबंध किया है। मोरटाडा इससे पहले भी दो बार मुंबई के मुख्य कोच सर्जियो लोबेरा के मार्गदर्शन में खेल चुके हैं।
लोबेरा ने मोरटाडा को बेहद की पेशेवर खिलाड़ी करार दिया। मुख्य कोच ने कहा, ‘‘मोरटाडा के साथ अनुबंध हमारे क्लब के लिए काफी अच्छा है। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे मैं काफी अच्छी तरह जानता हूं। मोरटाडा मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह काफी पेशेवर है और इतना अनुभव होने के बावजूद वह हमेशा अधिक सीखने और बेहतर बनने के लिए तैयार रहता है।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Related News