मुंबई इंडियंस ने लांच की टीम की नई जर्सी, यह है जर्सी की खासियत

punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 05:44 PM (IST)

मुंबई : गत चैम्पियन मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए नयी जर्सी का अनावरण किया जिसमें ब्रह्माण्ड की संचरना के पांच मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का समावेश है और यह फ्रेंचाइजी के मूल्यों को दर्शाता है। जर्सी के बारे टीम के प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने हर साल एक विरासत को आगे बढ़ाया है, जो हमारे मूल मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है। 

हमारे पांच आईपीएल खिताब इन मूल्यों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते है। हम इस साल अपनी जर्सी के माध्यम से इसे दिखा पा रहे हैं। पहले की तरह नीले रंग की इस जर्सी में सुनहरे (गोल्डन) रंगों का ज्यादा इस्तेमाल है। गत चैम्पियन टीम आईपीएल में अपने अभियान का आगाज नौ अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ करेगी। 

गौर हो कि मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ टीम है। मुंबई ने चार बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया है। इससे अधिक बार कोई भी टीम आईपीएल को जीत नहीं पाई है। मुंबई की टीम आईपीएल का पिछला सीजन भी जीत चुकी है और यही कारण है कि वह आईपीएल की सबसे ब्रैंड वैल्यू वाली टीम भी है। 

Content Writer

Raj chaurasiya