MI vs LSG : मुंबई इंडियंस का मैच आज, Suryakumar नहीं इस प्लेयर से है रोहित को उम्मीदें

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 10:28 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएल 2022 के 26वें मैच में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। मुंबई इंडियंस फिलहाल अंक तालिका में सबसे नीचे है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स चौथे स्थान पर है। मुंबई सीजन में 5 मैच खेल चुकी है जिसमें वह एक भी जीत नहीं पाई। इसी तरह लखनऊ सुपर जायंट्स 5 मैच खेलकर 3 ही जीत पाई है। मुंबई इंडियंस ने अपना आखिरी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था जहां उसे 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस खेल में मुंबई इंडियंस के लिए देवल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा ने क्रमश: 49 रन और 36 रन बनाए। रोहित को ईशान पर भरोसा करना होगा जिन्हें भारी भरकम राशि देकर मुंबई ने अपने साथ रखा है। ईशान रन तो बना रहे हैं लेकिन मुंबई को उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद है। 

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), देवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थंपी।

इन 3 प्लेयरों पर रहेंगी नजरें
1. सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 163 रन बनाए हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 52, बेंगलुरु के खिलाफ नाबाद 68 तो पंजाब के खिलाफ 43 रन बनाए हैं।

2. डेवाल्ड ब्रेविस मुंबई इंडियंस के दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के लेग ब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 85 रन बनाए हैं और 1 विकेट लिया है। एक विकेट उन्होंने विराट कोहली का लिया था। उन्होंने आखिरी मुकाबले में पंजाब के खिलाफ 49 रन बनाए थे जिसमें पांच छक्के भी शामिल थे। देवाल्ड ने इस दौरान स्पिनर राहुल चाहर की एक ओवर में 28 रन बनाए थे जिसमें चार लगातार छक्के भी शामिल थे। 

3. रोहित शर्मा लखनऊ सुपर जायंट्स के दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ 108 रन बनाए हैं। दिल्ली के खिलाफ पहले मुकाबले में 41 रन बनाने के बाद रोहित बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं। हालाांकि वह तेजी से रन तो बना रहे हैं लेकिन बड़ा स्कोर नहीं। कोलकाता के खिलाफ उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है।


ड्रीम-11 टिप्स
कीपर- केएल राहुल, ईशान किशन
बल्लेबाज- रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा
ऑलराऊंडर - देवाल्ड ब्रेविस, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम
गेंदबाज - जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, जयदेव उनादकट

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), देवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, बासिल थंपी।

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, अवेश खान, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई
 

---------

 

मोहम्मद शमी के लिए पोर्नस्टार केंड्रा लस्ट का ट्विट- सच में शानदार परफार्मेंस

Content Writer

Jasmeet