मुंबई इंडियंस छक्के मारने में नंबर वन, इस टीम को पड़े सबसे ज्यादा छक्के

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2020 - 03:07 PM (IST)

नई दिल्ली : आईपीएल 2020 के क्वालिफायर दौर चल रहा है। पंजाब, बेंगलुरु, राजस्थान, कोलकाता के अलावा चेन्नई की टीमें बाहर हो चुकी हैं। मुंबई की टीम फाइनल में है जोकि दिल्ली और हैदराबाद में जीती टीम के साथ मुकाबला खेलेगी। आइए आपको बताते हैं कि सीजन के दौरान किस टीम ने सबसे ज्यादा छक्के मारे और किसने सबसे ज्यादा खाए। देखें रिपोर्ट

सबसे कम गेंदों पर एक छक्का लगाया


13.06 - मुंबई इंडियंस
15.53 - राजस्थान रॉयल्स
16.88 - किंग्स इलेवन पंजाब
19.44 - कोलकाता नाइट राइडर्स
22.03 - चेन्नई सुपर किंग्स
22.46 - दिल्ली कैपिटल्स
24.83 - सनराइजर्स हैदराबाद
26.42 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
(19.14 औसत)

सबसे कम गेंदों पर एक छक्का खाया


13.09 - राजस्थान रॉयल्स
16.58 - किंग्स इलेवन पंजाब
19.22 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
19.59 - दिल्ली कैपिटल्स
21.33 - कोलकाता नाइट राइडर्स
22.27 - चेन्नई सुपर किंग्स
22.67 - सनराइजर्स हैदराबाद
23.14 - मुंबई इंडियंस
(19.14 औसत)

बता दें कि मुंबई इंडियंस इस सीजन के दौरान तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। पावरप्ले में जहां मुंबई के बल्लेबाज खासे रन बना रहे हैं तो वहीं, डैथओवरों में गेंदबाज विकेट निकालने में सफल हो रहे हैं। मुंबई फाइनल में है। उन्होंने फाइनल में जाने के लिए अभी तक 14 मुकाबले खेले हैं जिनमें नौ में उन्हें जीत तो पांच में हार का सामना करना पड़ा।

Jasmeet