मुंबई इंडियंस ने टी20 क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 07:41 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों से एक है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान में उतरते ही मुंबई की टीम ने अपने नाम एक ओर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस की टीम विश्व में सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाली टीम बन गई है। मुंबई की टीम ने इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट की टीम समरसेट के सबसे ज्यादा मैच खेलने के रिकॉर्ड को तोड़ अपने नाम कर लिया है।    

मुंबई इंडियंस की टीम ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा का मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ मैच को मिलाकर अब तक 222 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं और उसने इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट की टीम समरसेट के 221 मैच खेलने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। 

सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाली टीमें 

मुंबई इंडियंस - 222
समरसेट - 221
हैंपशर -  217
ससेक्स - 212
सरे - 211

इसके साथ ही मुंबई की टीम आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम भी बन गई है। मुंबई ने आईपीएल में अपने 200 मैच पूरे कर लिए हैं। इस मामले में मुंबई की टीम आईपीएल की बाकी टीमों से मैच के खेलने में आगे है। मुंबई के  

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें

मुंबई इंडियंस - 222
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर - 193 
कोलकाता नाईट राईडर्स - 191
दिल्ली कैपिटल्स - 190 

मुंबई की टीम आईपीएल की सबसे सफल टीम है। उसने अब तक आईपीएल के पांच फाइल मुकाबले खेलें हैं जिसमें से उसे चार फाइनल्स मुकाबले में जीत मिली है। आईपीएल के खिताब को रखने का रिकॉर्ड भी मुंबई के नाम है। 
 

Raj chaurasiya