KKR vs MI : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता के खिलाफ बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 11:43 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल के 5वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने कोलकाता नाईट राईडर्स के खिलाफ 10 रन से मैच जीत लिया। इस मैच में कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया। मुंबई की शुरूआत खराब रही और डिकॉक 2 रन पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान रोहित और सूर्यकुमार यादव दोनों मिलकर टीम के स्कोर को आगे ले गए। लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद मुंबई का दूसरा कोई बल्लेबाज क्रीज पर अधिक देर टिक नहीं पाया और पूरी टीम 152 रन पर ऑलआउट हो गई। 

लक्ष्य का पीछा करने आई कोलकाता की टीम ने अच्छी शुरूआत की। शुभमन गिल और नितिश राणा दोनो सलामी बल्लेबाजों ने 72 रन की अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इस मैच में नितिश राणा ने अर्धशतक लगाया। लेकिन इनके आउट होने के बाद कोलकाता की पारी लड़खड़ा गई और पूरी टीम महज 142 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। मुंबई की टीम कोलकाता की टीम को सर्वाधिक बार हराने वाली टीम बन गई है। वहीं पिछले 13 मैच में से कोलकाता की टीम एक ही मैच जीत पाई है। देखें आंकड़े - 

कोलकाता को सर्वाधिक बार हराने वाली टीमें 

22 - मुंबई इंडियंस
14 - चेन्नई सुपर किंग्स
12 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
11 - दिल्ली कैपिटल्स
10 - राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ अधिकतर जीत

22: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राईडर्स
18: कोलकाता नाईट राईडर्स बनाम पंजाब किंग्स
18: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
17: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
 

Content Writer

Raj chaurasiya