मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की तैयारी शुरू की, टीम से जुड़े यह बड़े खिलाड़ी
punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 07:15 PM (IST)
मुंबई : रिकॉर्ड पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 2022 सत्र की तैयारी मंगलवार से शुरू कर दी। मुंबई इंडियंस के पहले मैच से 12 दिन पूर्व अनुकूलन शिविर नवी मुंबई के रिलायंस जियो स्टेडियम में शुरू हो गया है। टीम द्वारा जारी एक बयान के अनुसार कि मुंबई इंडियंस टीम के भीतर ही अभ्यास मैच खेलेगी जो शिविर के दूसरे सप्ताह में खेले जाएंगे।
Tilak Varma? 𝗣𝗿𝗲𝘀𝗲𝗻𝘁 ✋
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 15, 2022
Tim David? 𝗣𝗿𝗲𝘀𝗲𝗻𝘁 ✋
Find out who all are present from the 𝗰𝗹𝗮𝘀𝘀 𝗼𝗳 𝟮𝟬𝟮𝟮 for Day 1⃣ Training 👀💙#OneFamily #MumbaiIndians MI TV pic.twitter.com/DIKMUsrFTj
पहले अभ्यास सत्र से पूर्व टीम के क्रिकेट निदेशक और कोच महेला जयवर्धने के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का आकलन किया गया। जहीर और जयवर्धने के साथ कोचिंग स्टाफ में शेन बांड, रॉबिन सिंह, किरण मोरे, राहुल सांघवी, विनय कुमार, टी ए सेकर, पॉल चैपमैन और डाटा विश्लेषक सीकेएम धनंजय हैं।