मुंबई पहुंची अंक तालिका के शीर्ष पर, जानें किसे मिली औरेंज और पर्पल कैप

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2020 - 03:31 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल का लगभग आधा सीज़न बीत चुका है लेकिन अभी भी अंक तालिका में कोई भी टीम अपना स्थान बरकरार रख पाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर एक बार फिर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि दिल्ली और मुंबई के टीमों में अंको का कोई अंतर नहीं लेकिन बेहतर रन रेट की वजह से मुंबई पहले पायदान पर है। देखें अंक तालिका -


आईपीएल 2020 प्वाइंट्स टेबल

टीम                मैच               नैट रन रेट             प्वाइंट्स                      
 मुंबई 7 +1.327 10
दिल्ली 7 +1.038 10
केकेआर 6 +0.017 8
बेंगलुरु 6 -0.820 8
हैदराबाद  7 +0.153 6
राजस्थान 7 -0.872 6
चेन्नई 7 -0.588 4
पंजाब 7 -0.381 2

औरेंज कैप 

अगर बात औरेंज कैप की करें तो इस समय औरेंज कैप पंजाब के कप्तान केएल राहुल के पास है। केएल राहुल इस सीज़न में शानदार लय में दिख रहें है और उनके बल्ले से खूब रन बरस रहे है। राहुल के ही साथी खिलाड़ी मंयक अग्रवाल उनको पूरी टक्कर दे रहे है और वह दूसरे स्थान पर है। 

नाम                            मैच                         रन                    
केएल राहुल 7 387
मंयक अग्रवाल  7 337
फैफ डुप्लेसिस 7 307
डेविड वार्नर 7 275
जॉनी बेयरस्टो 7 257

पर्पल कैप

पर्पल कैप के दावेदारों में इस समय दिल्ली के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा सबसे आग चल रहे है। रबाडा ने अब तक खेले 7 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट लिए हैं और वह विकेट लेने के मामल में पहले स्थान पर हैं। राबाडा को मुंबई के तेज गेंदबाजों से टक्कर देखने को मिल रही है। मुबई के तेज गेंदबाज बुमराह और बोल्ट क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। 

नाम                                 मैच                        विकेट्स        
कागिसो रबाडा 7 17
जसप्रीत बुमराह 7 11
ट्रैंट बोल्ट 7 11
मोहम्मद शम्मी 7 10
राशिद खान 7 10

 

 

Raj chaurasiya