मुंबई ने 14वीं बार बचाया 200+ का टारगेट, कप्तान हार्दिक बोले-  यह बहुत मेहनत का काम था

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 10:35 PM (IST)

खेल डैस्क : वानखेड़े स्टेडियम में आखिरकार मुंबई इंडियंस जीत की पटरी पर लौट ही आई। दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में मुंबई ने पहले खेलते हुए 235 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली 205 रन ही बना पाई। यह मुंबई की 200 से ज्यादा के टारगेट को बचाते हुए 14वीं जीत थी। आज तक उनके खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई टीम 200 से ज्यादा रन नहीं बना पाई है। बहरहाल, मुंबई को सीजन की पहली जीत दिलाने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या काफी खुश दिखे। उन्होंने मैच के बाद कहा कि यह बहुत मेहनत का काम था। हमें अपने मन को साफ़ करना था और सुनिश्चित करना था कि हम विश्वास करते हैं।

 


हार्दिक ने कहा कि हम अब यहां-वहां कुछ बदलाव करेंगे। अब हमारे लिए टीम को व्यवस्थित करना महत्वपूर्ण है। चेंजरूम में चारों ओर बहुत सारा प्यार और देखभाल चल रही है। विश्वास करना और एक-दूसरे का समर्थन करना वहां का रवैया है। सभी का मानना ​​था कि हमें सिर्फ एक जीत की जरूरत है। वहीं, मुंबई की पावरप्ले में शुरूआत पर उन्होंने कहा कि आज यह एक अद्भुत शुरुआत थी, 6 ओवरों में 70 रन बनाना हमेशा अद्भुत था। उन्होंने कहा कि अवसर आने पर जिस तरह से सभी ने योगदान दिया, वह देखना अच्छा था।


वहीं, प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए रोमारियो शेफर्ड ने कहा कि मेरी कड़ी मेहनत सफल हुई। मैंने नेट्स पर काफी मेहनत की है। मुझे लगता है कि आपको (अंत में बल्लेबाजी करते समय) दिमाग साफ रखना होगा। उन्होंने (टिम डेविड) कहा-  नहीं, तुम वहीं रहो (स्ट्राइक) और तुम हिट करो। मैं उस गेंद का फायदा उठाने की अच्छी स्थिति में था। 

 


मुकाबले की बात करें तो रोमारियो शेफर्ड की 10 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की टीम इसके जवाब में आठ विकेट पर 205 रन ही बना पाई। मुंबई की 3 हार के बाद यह पहली जीत है जबकि दिल्ली की पांच मैच में चौथी हार।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
मुंबई इंडियंस
: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह
दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद

Content Writer

Jasmeet