मुंबई ने केकेआर के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड, चेन्नई भी नहीं कर पाई ऐसा

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2020 - 10:43 AM (IST)

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच को 49 रनों से जीतकर आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम पर रखा। आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में मुंबई पहले नंबर पर बनी हुई है। मुंबई केकेआर को रिकॉर्ड 20 बार हरा चुकी है। बता दें कि इस मामले में केकेआर दूसरे नंबर पर है जोकि पंजाब को रिकॉर्ड 17 बार हरा चुकी है। देखें रिकॉर्ड-

PunjabKesari

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत
20 एम.आई. बनाम के.के.आर.
17 के.के.आर. बनाम पंजाब
17 मुंबई बनाम चेन्नई
16 मुंबई बनाम बेंगलुरु 
15 सी.एस.के. बनाम डी.सी.
15 सी.एस.के. बनाम आर.सी.बी.
अंतिम 11 मैच : मुंबई 10; केकेआर 1

2013 सीजन से ओपिनंग मुकाबले में केकेआर
2013 : दिल्ली को छह विकेट से हराया
2014 : एमआई को 41 रनों से हराया
2015 : मुंबई को सात विकेट से हराया
2016 : दिल्ली को नौ विकट से हराया
2017 : गुजरात को 10 विकेट से हराया
2018 : बेंगलुरु को चार विकेट से हराया
2019 : हैदराबाद को छह विकेट से हराया

PunjabKesari
यानी मुंबई के खिलाफ दूसरी बार ओपनिंग मुकाबला खेलते हुए कोलकाता का हार झेलनी पड़ी। इससे पहले कोलकाता लगातार 7 सालों से 6 बार अपना ओपनिंग मुकाबला जीतती आ रही थी। इस क्रम को मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से तोड़ दिया। बता दें कि अब तक दोनों टीमों में कुल 28 मुकाबले हो चुके हैं जिनमें 20 मुकाबले मुंबई ने जीते हैं।

PunjabKesari

आईपीएल (यूएई) में मुंबई इंडियंस
केकेआर से 41 रनों से हारा
7 विकेट से आरसीबी से हारा
चेन्नई से 7 विकेट से हारा
दिल्ली से 6 विकेट से हारा
हैदराबाद से 15 रनों से हारा
चेन्नई से 5 विकेट से हारा
कोलकाता से 49 रन से जीते

इसके साथ ही मुंबई ने यूएई में मिल रही लगातार छह हारों का क्रम तोड़ दिया। मुंबई यूएई में 2014 के दौरान पांच मुकाबले हारी थी। आईपीएल 2020 के पहले मुकाबले में भी उन्हें हार झेलनी पड़ी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Raj

Recommended News

Related News