Draw पर राजी हुए दोनों कप्तान, मुम्बई ने 15वीं बार जीता ईरानी ट्रॉफी का खिताब

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 05:03 PM (IST)

लखनऊ : पारी में शानदार प्रदर्शन की बदौलत मिली बढ़त के दम पर मुम्बई ने ईरानी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। यह 15वीं बार है जब मुम्बई ने यह खिताब जीता है। मुंबई और शेष भारत के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। मुंबई ने पहली पारी में 537 रन बनाए थे। शेष भारत की पारी 416 रनों पर सिमट गई। मुंबई ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर 329 रन बनाए लिए थे तभी दोनों कप्तान ड्रॉ पर राजी हो गए। 

मुंबई के युवा आलरांउडर तनुष कोटियान ने आज अपने कल के स्कोर 20रन से आगे धैर्यपूर्ण शुरुआत की। वह आठवें नंबर पर जब बल्लेबाजी करने के लिए आये उस समय मुंबई 125 के स्कोर पर अपने छह विकेट गवां चूकी थी। सुबह के सत्र में जल्द ही टीम का स्कोर 8 विकेट पर 171 रन हो गया। इसके बाद भी कोटियान पिच पर जमे रहे। उन्होंने 135 गेंदों पर उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने 150 गेंदों पर 10 चौके और आठ छक्के लगाते हुए (नाबाद 114) रन बनाए। 

इससे पहले उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक नंबर-10 पर खेलते हुए बनाया था। पहली पारी में दोहरा शतक बनाने वाले सरफराज खान दूसरी पारी में विफल रहे और 17 रन पर सारांश जैन ने उन्हें पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद शार्दुल ठाकुर (2) भी सारांश जैन का शिकार बने। आठ विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए मोहित अवस्थी ने तनुष का बखूबी साथ निभाया और दोनों बल्लेबाजों ने नौंवें विकेट के लिए रिकार्ड 158 रन जोड़े। मोहित अवस्थी ने 93 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से (नाबाद 51) रन बनाए। शेष भारत की ओर से सारांश जैन ने छह विकेट लिए। मानव सुथार ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News